लोहड़ी–मकर संक्रांति से पहले ठंड का प्रकोप, बारिश का अलर्ट

पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।साथ ही घने कोहरे ने जीवन अस्त व्यस्त कर  दिया है , कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ रहा है बता दें कि पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड अब मैदानी राज्यों में महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वही सोमवार को बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग जमाव बिंदु के बराबर है। वहीं अमृतसर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़क गया। ठंड का असर दिन के तापमान पर भी साफ दिखा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।

राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई है। बतादें अमृतसर में विजीबीलिटी लगभग शून्य रही, जबकि SBS नगर में महज 10 मीटर तक देखने की क्षमता दर्ज की गई। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में 50 मीटर से कम विज़िबिलिटी रही, वहीं पटियाला में यह करीब 100 मीटर तक सीमित रही। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार भीषण ठंड और कोहरे के बीच मनाए जाएंगे। लगातार गिरते तापमान के कारण कई जगह पुराने रिकॉर्ड टूटने की स्थिति बन रही  है।वही पंजाब सरकार ने भी लोगो के लिए एहतियात बरतने का अलर्ट जारी कर दिया है। वही मौसम विभाग ने 17-18 जनवरी को कुछ  जगहों पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।