बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र को बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शुरुआती रिपोर्ट में ये कहा गया कि एक्टर रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 89 साल के धर्मेंद्र को अचानक सांस लेने में दिक्कत के चलते मुबंई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें ICU में रखा गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की एक टीम धर्मेंद्र की देख रेख में लगी हुई है। फिलहाल डिस्चार्ज करने को लेकर कोई खबर नहीं है।
धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्क/त के बाद हॉस्पिटल लाया गया था। वहीं हॉस्पिटल के स्टाफ ने कहा, “धर्मेंद्र जी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी तबीयत स्थिर है। उनकी हार्ट रेट 70 है, ब्लड प्रेशर 140/80 है और पैरामीटर्स बिल्कुल नॉर्मल हैं। इस बीच अच्छी खबर सामने आई है उनके करीबियों ने बताया फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ है। उनकी उम्र को देखते हुए समय समय पर मेडिकल टेस्ट होते रहते है।
फिल्म में आएंगे नजर
बता दें, धर्मेंद्र अगले महीने अपना 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस उम्र में भी वो फिल्मों में काम कर रहे हैं उन्हें जल्द श्रीराम राघवन की अगली फिल्म इक्कीस में देखा जाएगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा काम कर रहे हैं। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल पर आधारित होगी। फिल्म फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Top Tags