सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। ठंड का मौसम बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां लाता है क्योंकि इस दौरान इन्फेक्शन्स (infections) और बीमारियाँ तेज़ी से फैलती हैं। छोटे बच्चों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि बच्चों की इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं होती. ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, ताकि वे सामान्य बीमारियों से बच सकें आप सही देखभाल और सही उपायों से बच्चों को बीमारियों से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होने और लापरवाही की वजह से, बच्चें आसानी से सर्दी और जुकाम जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में फ्लू और निमोनिया का खतरा भी काफी अधिक हो जाता है और अन्य वायरल बीमारी के फैलने का होता है। ये सारी बीमारियां स्वांस प्रणाली से जुड़ी होती हैं, इस कारण से बच्चों को बचाना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं, कैसे अपने बच्चों को सर्दी के मौसम में सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियों से बचा सकते हैं।
बच्चों को सर्दी से कैसे बचाएँ
सर्दी के मौसम में बच्चों को सर्दी से कैसे बचाएँ, इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
गर्म कपड़े पहनाना (Wear warm clothes)
सर्दियों में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना सबसे पहला कदम होता है। बच्चे को सिर, हाथ और पैर ढकने के लिए ऊनी कपड़े पहनाएं। अक्सर बच्चों को ठंड लगने की वजह से, वे बुखार और खांसी-जुकाम का शिकार हो सकते हैं। इसलिए उन्हें अच्छे से कपड़े पहना कर रखें। अक्सर बच्चे जुराब और टोपी नहीं पहनते, जिस वजह से उन्हें ठंड लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें ठीक से कपड़े पहनाएं और ठंड से बचा कर रखें।
हाइजीन का ध्यान रखें
सर्दियों के मौसम में अक्सर बच्चे ठंड की वजह से अपनी हाइजीन का ख्याल नहीं रखते। सर्दी के मौसम में जुकाम और खाँसी की बीमारी बहुत तेज़ी से फैलता है। वे गंदे हाथों से अपने मुंह और नाक को छूते हैं, जिस वजह से, वे आसानी से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बच्चों को हाइजीन के बारे में समझाएं और हमेशा बाहर से आने के बाद अच्छे से साबुन से हाथों को धोने की सलाह दें और गंदे हाथों से मुंह न छूने दें। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें।
बीमार लोगों से दूर रखें
सर्दी और जुकाम ऐसी बीमारियां हैं, जो बीमार व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्तियों में फैल सकता है। ऐसे में बच्चे उनका आसान शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपने बच्चों को बीमार व्यक्तियों के पास न जाने दें।
छींकते वक्त मुंह ढकें
छींकते और खांसते वक्त हवा में मुंह और नाक से ड्रॉपलेट्स आते हैं, जिनकी वजह से इन्फेक्शन फैल सकता है। इसलिए बच्चों में आदत डालें कि हमेशा छींकते या खांसते वक्त अपने मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढकें, ताकि वायरस और बैक्टीरिया हवा में न फाइलें।
पानी की कमी न होने दें
ठंड में बच्चे पानी को नही पीना चाहते है.पानी की कमी की वजह से म्यूकस लाइनिंग मोटी होने लगती है, जिस वजह से रेस्पिरेशन में तकलीफ हो सकती है और बलगम इकट्ठा हो सकता है। इसलिए बच्चों को भरपूर मात्रा में पानी पिलाएं, ताकि म्यूकस की परत मोटी न हो आप उनको हल्का गर्म पानी पीने के लिए दें।
जानते है सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय पर विशेष ध्यान देने से वे सर्दी-जुकाम, खाँसी और अन्य वायरल बीमारियों से बच सकते हैंऔर ठंड में बच्चे स्वस्थ रह सकते है।
कुछ आसान उपाय हैं:
- बच्चों को संतुलित आहार दें, मौसमी फल और सब्ज़ियाँ खिलाना बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन C से भरपूर फल जैसे संतरें, नींबू, और पपीते का सेवन बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा, हरी सब्ज़ियाँ और दूध भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
- बच्चों को घर का बना पौष्टिक खाना दें, ताजे, घर के बने खाने को दें। ताजे सब्ज़ी-सूप, दाल, और उबले हुए अंडे जैसे पौष्टिक आहार उनके शरीर को अंदर से ताकतवर बनाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। हलका और गर्म सूप बच्चों के शरीर को आराम पहुंचाता है और बीमारी से लड़ने में मदद करता है।
- बच्चों को पूरी रात की अच्छी नींद बहुत जरूरी है। नींद के दौरान शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और किसी भी प्रकार के बीमारी से बचाव होता है। बच्चों के सोने का समय बनाएं। जिससे उनकी आदत सही समय पर सोने की बनें।
- धूप में खेलना और विटामिन D (Sunlight and Vitamin D): धूप बच्चों के बेहद जरुर होता है। विटामिन D बच्चों के इम्यून सिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। सर्दियों में दिन में कुछ समय के लिए धूप में खेलना बच्चों के लिए फायदेमंद रहता है।
Top Tags