देहरादून : देहरादून में वकीलों का आज जमकर विरो/ध प्र/दर्शन । बतादें चेंबर निर्माण की मांग को लेकर वकीलों का यह प्रर्द/शन हो रहा है। वकीलो ने कचहरी परिसर से रैली निकाल घंटाघर चौक पर चक्का जाम कर दिया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगे रखी है। बार एसोशिएशन देहरादून की मांग है कि चैबर का निर्माण किया जाए। वही पिछले 3 घंटे से वकील सड़को पर बैठे है।
वकीलों ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया है। सुबह 11 बजें विधि भवन इकठ्ठा हुए विभिन्न जगहों से होते हुए घंटाघर पहुंचे। इसके साथ ही घंटाघर पर भारी पुलिस बल तैनात है वकील अपने हाथों में तिरंगा लेकर प्रर्दशन कर रहें है। बार एसोशियन के अध्यक्ष ने बताया कि वकील लंबे समय से शांतिपूर्वक धरना दे रहे है उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नही है।
हम आम जनता को परेशान नही करना चाहते सरकार से हमारी बात बात चल रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नही मिला है। सरकार हमारी मांगो को नही सुन रही है। इसके साथ ही धरना पर बैठे वकीलों ने धामी सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए है।
Top Tags