UGC के खिलाफ कुमार विश्वास ने X पर किया विरोध-“मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ”..

देशभर में UGC के नए नियमों के कारण दिल्ली से लेकर यूपी तक भयंकर सियासी बवाल शुरू हो गया है । UGC के नए नियमों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार लखनऊ में काफी संख्‍या में युवाओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदशर्न किया. लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैंपस के मुख्‍य गेट पर प्रदर्शन चल रहा है. यूनिर्वसिटी के सामने स्टूडेंट्स ने “काला कानून वापस लो”  के नारे लगाएं है। इसके अलावा दिल्‍ली के यूजीसी हेडक्‍वार्टर पर भी पहुंचकर तमाम सवर्ण समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया . यूजीसी के नियमों के विरोध में युवाओं के हाथों में तख्‍तियां हैं और जोरदार नारेबाजी हो रही है. छात्रो में इसके खिलाफ जोश है उनका कहना है भेदभाव बर्दाश्त नही किया जाएगा।

 

दरअसल यूनिवर्सिटीज और कॉलेज कैंपस में जातिगत भेदभाव को दूर करने उद्देश्य से UGC ने नियमों में कुछ बदलाव किया है जिससे सवर्णों में भारी नाराजगी है। जिसको लेकर यूजीसी के नियमों के खिलाफ मंगलवार को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। अब भारत के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी यूजीसी के विरोध में कूद गए  हैं। UGC की नई गाइडलाइंस पर जारी विवाद के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया ।

कुमार विश्वास का  X पर पोस्ट

UGC के नए नियमों का विरोध करते हुए प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया कवि कुमार विश्वास ने स्व० रमेश रंजन की एक कविता पोस्ट की । उन्होंने लिखा- “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा ..।” इसके साथ ही कुमार विश्वास ने  #UGC_RollBack भी इस्तेमाल किया है।

इसके साथ ही अब इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि अगर सरकार भेदभाव वाले कानून लाएगी तो सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा।