गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन भक्त विष्णुजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं क्योंकि माता लक्ष्मी जी विष्णु जी की पत्नी है और मां लक्ष्मी की प्रसन्नता से घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहती है। यदि आप भगवान विष्णु की पूजा आराधना बताएं गए उपायों की तरह करें, तो आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही आपके घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहेगी।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का खास महत्व होता है। इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और शुभ फल को पाने के लिए भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने का विधान है, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से विष्णुजी प्रसन्न हो सकते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है। गुरुवार के दिन इन उपायों को करना विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आइए जाने वह कौन से उपाय हैं, जिन्हें आप करके अपने घर में धन की बारिश करवा सकते हैं।
भगवान विष्णु का पाठ
भगवान विष्णु का पाठ। सुबह-सुबह नहाकर भगवान विष्णु के आगे घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु का आवाहन करते हुए उनका पूजा करना चाहिए। गुरुवार को धन का कारक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की प्रसन्नता होने पर धन की कभी कमी नहीं होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ आप श्रीविष्णु स्तोत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर लें। अब आसन पर बैठकर मन में भगवान विष्णु का ध्यान करें और श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना शुरू कर दें। इसका पाठ करते समय आपके शब्द एकदम साफ होने चाहिए और मन शांत होना रखें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा जातक पर बनी रहती है।
पीले वस्त्र धारण करना
पीला वस्त्र और लाल वस्त्र पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता हैं। पीला वस्त्र भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र है। यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र पहन के सर पर हल्दी का तिलक लगाएं, तो इससे भगवान की प्रशंसा आपके ऊपर बनी रहेगी।
जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान करें
ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन गोपी चंदन लगाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं माना जाता है कि हर गुरुवार के दिन नियमित रूप से गोपी चंदन लगाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
केले के पेड़ की पूजा करना
यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद केले के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी स्तुति करें, तो इससे भगवान की प्रशंसा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी
भगवान विष्णु के मंदिर जाएं
हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जरूर जाएं और उनके अवतारों के दर्शन करें। ऐसा करने विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और दुखो से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान जरूर करें। इससे जरूरी कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और सफलता हासिल हो सकती है।
पीले रंग की चीजें दान करना
पूजा करने के बाद दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं, कि पूजा करने के बाद दान करने से वह पूजा सफल हो जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद यदि आप पीले रंग की चीजें दान करें, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता आपके घर में धन को बनाएं रहेगी।
गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें
विष्णु जी की कृपा पाने के लिए प्रत्येक गुरुवार के दिन नियमित रूप से गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। इस अध्याय में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को अपना विश्वरूप दर्शन कराया था। इस रूप में भगवान संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन एक पल में करा देते हैं। अगर आप हर गुरुवार के दिन इस अध्याय का पाठ करते हैं, तो इससे परम ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है और भगवान विष्णु की कृपा होती है। गीता के इस अध्याय का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और इसकी जगह सकारात्मकता आने लगती है।
जानवरों को भोजन कराना
भगवान को जानवर बहुत प्रिय होते हैं। यदि आप भगवान विष्णु के पूजा करने के बाद किसी भी पशु-पक्षी को खाना खिलाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता के साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का बास हमेशा बना रहेगा।
Top Tags