रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की पूजा और व्रत का है। है।रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने और उनको अर्घ्य देते हैं, इससे कुंडली का सूर्य दोष मिटता है. सूर्य के प्रबल होने से नौकरी में सफलता मिलती है, यश और कीर्ति बढ़ती है. रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा के साथ दान देने का भी बहुत महत्व होता है.
जिनका सूर्य उच्च का होता है, उनको राजनीति में बड़ा पद प्राप्त होता है. अपने जीवन में वे राजा के समान व्यवहार करते है. लेकिन कुछ लोगो का सूर्य मजबूत नही होता है उनको कुछ उपाय करके सूर्य को मजबूत करना पड़ता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन लोग दान करते हैं. दान करने से भी लाभ होता है. रविवार के दिन सूर्य देव से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इससे सूर्य का शुभ प्रभाव देखने को मिलता है.
रविवार के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल चंदन, सूर्य चालीसा, सूर्य देव की मूर्ति आदि का दान किसी ब्राह्मण को करना चाहिए.
तांबे के बर्तन का दान
इस दिन तांबे के लोटे या कटोरी का दान करना अत्यंत शुभ होता है।
लाल वस्त्र का दान
इस दिन लाल वस्त्र का दान करना चाहिए जिससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है.लाल वस्त्र का दान ब्रह्मणों को या किसी जरुरतमंद को दान करना चाहिए इससे समाज में मान सम्मान बढ़ता है।
Top Tags