हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से विघ्नहर्ता गणपति जी की उपासना और उपवास करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश की पूजा से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती हैऔऱ व्यक्ति के सारे संकट दूर होते है।
बुधवार की पूजा कैसे करें
बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले अपने घर की सफाई करें।
फिर स्नान करके हरे रंग के कपड़े पहनें।
इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करें।
भगवान गणेश को धूप, दीप, कपूर, चंदन और फूल अर्पित करें।
भगवान गणेश को दुर्वा घास अवश्य चढ़ाएं।
भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें।
गणेश जी की आरती उतारें।
बुधवार व्रत कथा पढ़ना बिल्कुल भी न भूलें।
अंत में गणेश भगवान को लड्डुओं का भोग लगाएं।
बुधवार व्रत कथा
बुधवार व्रत के दिन एक व्यक्ति अपनी पत्नी को विदा करवाने अपने ससुराल गया |कुछ दिवस रहने के पश्चात उसने सास – ससुर को अपनी पत्नी को विदा करने को कहा | किन्तु सास ससुर ने बड़े विनीत भाव से कहा आज बुधवार का दिन हैं | आज के दिन गमन नहीं करते | उस व्यक्ति ने किसी की नहीं मानी और जरूरी कार्य होने की बात कहकर उसी दिन अपनी पत्नी की विदा कराकर अपने नगर की तरफ चल पड़ा |
रास्ते में उसकी पत्नी को प्यास लगी तो उसने अपने पति से कहा मुझे प्यास लगी पति लोटा लेकर गाड़ी से उतरकर जल लेने चला गया | जब वह जल लेकर लौटा और अपनी पत्नी के निकट आया तो उसने देखा की उसका हमशक्ल उसकी पत्नी के निकट बैठा हैं | उसने क्रोध में पूछा तुम कौन हो ? तुम मेरी पत्नी के निकट क्यों बैठे हो | दोनों में झगड़ा हो गया दुर खड़े राजा के सैनिको आये और उसके असली पति को पकड़ लिया और पत्नी को पूछा तुम्हारा पति कौनसा हैं |
पर पत्नी को कुछ समझ नहीं आया पत्नी शांत रही | वह व्यक्ति मन ही मन भगवान से प्रार्थना करने लगा | हे ! परमेश्वर यह क्या लीला हैं सच्चा झूठा बन रहा हैं | मुझसे कुछ भूल हुई तो क्षमा करे | तभी आकाशवाणी हुई की मुर्ख आज बुधवार के दिन तुझे गमन नहीं करना था | तूने किसी की बात नहीं मानी | यह लीला भगवान बुद्धदेव की हैं | उस व्यक्ति ने भगवान बुद्धदेव से क्षमा – याचना की | तब मनुष्य रूप में आये भगवान बुद्धदेव अंतर्ध्यान हो गये | पति प्रसन्नता पूर्वक अपनी पत्नी को लेकर अपने घर चला आया | दोनों पति – पत्नी नियम पूर्वक बुधवार का व्रत करने लगे |
जो भक्त श्रद्धा और नियम से बुधवार का व्रत करते हैं औऱ उनकी पूजा करते है उन्हें भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्यापार में वृद्धि, पारिवारिक सुख, और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
Top Tags