पंजाब में AAP की जीत के बाद केजरीवाल पहुंचे पंजाब..दिए निष्पक्षता के ‘सबूत

पंजाब जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावी परिणाम के बाद AAP को बड़ी जीत मिली है। दूसरे नंबर पर कांग्रेंस और तीसरे नंबर पर शिरोमणी अकाली दल रहें। वही इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल  पंजाब पहुचें, इसके साथ ही उन्होंने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब की जनता को धन्यवाद दिया इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया और कहा ग्रामीण चुनाव में किसी तरह का घपला और धोखेबाजी नही की गयी, साल 2013 और 2018 में ग्रामिण क्षेत्रों के जो चुनाव हुए थे वो सिर्फ धक्काशाही से हुए थे न कोई विडीयोग्राफी हुई और न ही कोई डेटा लिया गया था ,इस बार जो चुनाव हुए फ्री और फेयर इलेक्शन है।

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मान सरकार की तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष चुनाव हुए। इससे ज्यादा निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पंजाब की भगवंत मान सरकार से जनता खुश है। जनता ने आप सरकार के काम पर मुहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 70 फीसदी सीट पर (जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों) आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. यह दिखाता है कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार के कामों पर ग्रामीण क्षेत्रो के लोग काफी खुश है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “भारतगढ़ में कांग्रेस 40 वोटों से जीती. तो कांग्रेस के आरोप कि बैलेट पेपर छिपाए गए थे,  झूठे हैं. चरणजीत चन्नी ने सबसे पहले आरोप लगाए, उनसे पूछिए कि उनके इलाके में कितने जीते. वे इन सब में शामिल थे, इसलिए उन्हें ऐसा दिख रहा है. हमने 68 फीसदी ब्लॉक समिति और 72 फीसदी ज़िला परिषद जीते हैं. अकाली दल नंबर 3 पर आया है. ग्रामीण इलाकों में भी अकाली दल फेल हो गया है. लोगों ने AAP सरकार के कामों के लिए वोट दिया है।