कर्नाटक में16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!

सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है जो उनके उज्जवल भविष्य पर  रोक लगा रही है इस बात को गंभीरता से लेते हुए अब कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो गया है। मोबाइल के ऑनलाइन लत, दुरुपयोग और डिजिटल हानि को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आंध्र प्रदेश सरकार  ने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर कड़ा कदम उठाए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज शुक्रवार, 6 मार्च को राज्य में मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर पर को कम करने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाने की बात कही है।

कर्नाटक बना देश का पहला राज्य

वही अब कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण के दौरान की, जहां उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत, सीखने की क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए कड़े नियम जरूरी हो गए हैं. सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम बच्चों के व्यवहार, ध्यान क्षमता और सुरक्षा पर गंभीर असर डाल रहे हैं.गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित किया गया है।

केंद्र में भी इसकी तैयारी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित AI समिट में कहा था कि भारत में उम्र के अनुसार सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।