कंगना रनोट आज पेश होंगी बठिंडा कोर्ट में

बीजेपी सांसद कंगना रनोट आज बठिंडा जिला कोर्ट में पेश होगी माता महेंद्र कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में पेशी होगी इसके साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी।

कंगना रनौत के मानहानि मामले में आज पासपोर्ट सरेंडर से जुड़ी याचिका पर अदालत में सुनवाई होगी।

बतादें यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ जब कंंगना रनोत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक पोस्ट शेयर किया था

इस पोस्ट में उन्होने कहा था धरने पर बैठी महिलाएं 100-100 रुपये लेकर आती है जिसको लेकर बठिंडा की बेबे महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर कंगना रनोत के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया था

वही कंगना ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी  लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार नही किया था।