सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को पंजाब के भटिंडा जिले की एक अदालत ने मान/हानि मामले में 27 अक्टूबर को निजी तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने कंगना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की मांग को खारिज कर दिया है।
क्या है मानहानि का मामला
कंगना रनौत पर एक मानहानि का केस दर्ज किया गया था। यह यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है।
दरअसल किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मिडिया पर महिंदर कौर की एक तस्वीर साझा करते हुए आंदोलन में शामिल महिला किसानों के खिलाफ एक अभ/द्र टिप्प/णी की थी,
कंगना ने महिंदर कौर को कथित तौर पर 100-100 रुपये में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध होने वाली महिला बताया था।
इस टिप्प/णी से नाराज हो कर महिंदर कौर ने कंगना के खिला/फ बठिंडा अदालत में मान/हा/नि का मुकदमा दायर किया था जिसकी सुनवाई चल रही है
कंगना रनौत ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई रा/हत नहीं मिली।
अब बठिंडा की अदालत ने भी राहत देने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी कानूनी चुनौतियाँ और गहराती नज़र आ रही हैं।
अब सबकी निगाहें 27 अक्तूबर की सुनवाई पर टिकी हैं। क्या कंगना अदालत में पेश होंगी या नहीं – यह देखना दिलचस्प होगा।
इस मामले ने सिर्फ फिल्मी गलियारों में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलच/ल मचा दी है।
क्या कंगना को कानूनी राहत मिलेगी? और क्या इस पूरे मामले का असर उनके राजनीतिक सफर पर भी पड़ेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags