मोहाली में कबड्‌डी खिलाड़ी की सिर में गो/ली मारकर ह/त्या

पंजाब के मोहाली में अज्ञात बंदूक/धारियों ने एक टूर्नामेंट के दौरान एक कबड्डी खिलाड़ी को गो/ली मारकर ह/त्या कर दी बतादें पंजाब के मोहाली के सोहाना में चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ को गोली मार कर ह/त्या कर दी. कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावर बोलेरो से आए थे. बोलेरे पर आए तीन सवारों ने कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ को सिर पर गोलियां मारी, जिससे उनकी मौ/त हो गई.

उन्होंने खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर ताबड़तोड़ फा/यरिंग कर दी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुरुआती इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृ/त घोषित कर दिया. आज 16 दिसंबर को उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राणा की ह/त्या की जिम्मेदारी दविंदर बम्बिहा गैंग ने ली है.फोर्टिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने मीडिया को बताया कि हमलावरों की संख्या दो-तीन थी, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए. वहां मौजूद लोगो ने पुलिस को बताया कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास आए और उन्होंने थोड़ी ही देर में गोलीबारी शुरू कर दी.

11 दिन पहले ही उन्होंने लव मैरिज की

चश्मदीदों ने यह भी बताया कि जब राणा मैदान पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया. एक चश्मदीद ने कहा- पहले हमें लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं. दर्शकों को डराने के लिए हमलावरों ने हवा में भी गोलियां चलाईं. कंवर दिग्विजय सिंह ने 11 दिन पहले ही उन्होंने लव मैरिज की थी.

जानकारी के अनुसार, मोहाली के सोहाना में सोमवार शाम को कबड्डी कप चल रहा था. राणा कबड्डी को प्रमोट करते रहे हैं और इस दौरान वह भी मुकाबले के बीच मौजूद थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनके फैन होने की बात कहर नजदीक जाकर गोली मार दी.

गो/ली लगने के बाद फोर्टिस लाए थे

राणा को गोली लगने के बाद मोहाली को फोर्टिस अस्पताल लाया गया. हालांकि, उनकी मौ/त हो चुकी थी, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।