जियोमार्ट की ग्रैंड रिपब्लिक सेल, 80% तक की छूट

मुंबई, 19 जनवरी 2026: जियोमार्ट की ग्रैंड रिपब्लिक सेल इस गणतंत्र दिवस पर ग्राहकों के लिए शानदार बचत और व्यापक प्रोडक्ट रेंज लेकर आई है। यह सेल 26 जनवरी तक चलेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, एफएमसीजी, ग्रॉसरी और होम व किचन कैटेगरी में 80% तक की छूट दी जा रही है।

ग्रैंड रिपब्लिक सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मेंस, विमेंस और किड्स फैशन की शुरुआत सिर्फ ₹99 से हो रही है। ग्राहक दालें, खाद्य तेल, मसाले, स्नैक्स, ब्यूटी, बेबी केयर और होम केयर जैसे रोजमर्रा के जरूरी सामानों पर भी बेहतरीन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे त्योहार और दैनिक जरूरतों की खरीदारी एक साथ आसान हो जाती है।

सेल के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर्स में OppoK13 Turbo Pro (256GB) ₹32,999 में, MacBook Air M2 ₹64,990 में, Realme P4x 5G ₹15,999 में, TCL 55 इंच 4K UHD Google TV ₹29,990 में और Fire-Boltt Maverick स्मार्टवॉच मात्र ₹899 में उपलब्ध है।

इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट 24 जनवरी तक दिया जा रहा है। जियोमार्ट की तेज और भरोसेमंद डिलीवरी नेटवर्क के जरिए यह सेल ग्राहकों को आसान, सुरक्षित और किफायती खरीदारी का अनुभव प्रदान करती है।