नई दिल्ली, 26 फरवरी, 2026: टेलीकॉम सेक्टर पर ICICI सिक्योरिटीज और CLSA की ताजा रिपोर्ट में रिलायंस जियो की बढ़त साफ तौर पर उभरकर सामने आई है । तीसरी तिमाही (Q3FY26) में इंडस्ट्री के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और रेवेन्यू शेयर दोनों मोर्चों पर जियो ने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।
ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, Q3FY26 में तीनो प्राइवेट प्लेयर्स यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को मिलाकर, AGR 2.9% तिमाही दर तिमाही (QoQ) और 8.9% सालाना (YoY) बढ़कर 720 अरब रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस जियो का AGR 321 अरब रुपये रहा, जो 3.9% QoQ और 11.2% YoY की वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ जियो की AGR बाजार हिस्सेदारी 43% पर पहुंच गई है।
इसके मुकाबले भारती एयरटेल का AGR 299 अरब रुपये और बाजार हिस्सेदारी 39.9% रही, जबकि वोडाफोन आइडिया 99 अरब रुपये AGR और 13% के आसपास हिस्सेदारी पर सिमटी रही। रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने तिमाही आधार पर 41 बेसिस प्वाइंट और सालाना आधार पर 114 बेसिस प्वाइंट बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई।
मौजूदा आंकड़ों के आधार पर जियो का फोकस रेवेन्यू ग्रोथ, सर्किल-स्तरीय विस्तार और बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने पर बना हुआ है, जो उसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिला रहा है।
Top Tags