मुंबई, 17 नवंबर 2025: जियोफाइनेंस के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और शेयर पोर्टफोलियो को एक प्लेटफॉर्म पर लिंक कर, आसानी से ट्रैक और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या किसी भी फाइनेंशियल ऐप से निवेश किया जा रहा हो, यूजर को अपनी पूरी वित्तिय तस्वीर अब जियोफाइनेंस ऐप पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग ऐप्स पर अपना निवेश देखने का झं/झट खत्म हो जाएगा।
जियोफाइनेंस का यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को कैश फ्लो, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर रियल-टाइम में देता है और एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए बेहतर मनी मैनेजमेंट में भी मदद करता है।
कंपनी के मुताबिक मनी ट्रैकिंग के लिए ऐप में तीन मुख्य फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला है ‘यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड’, इसमें जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ-साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश को भी रियल-टाइम में एक ही जगह दिखाया जाता है। यानी पूरी वित्तीय तस्वीर एक ही जगह पर देखी जा सकती है।
दूसरा फीचर है ‘कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग’ इसमें उपयोगकर्ता बैंक खाते (CASA), म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को लिंक करके, इनके बैलेंस, खर्च और निवेश परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकते हैं। जल्द ही फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट को भी इसमें जोड़ा जाएगा।
इसका तीसरा फीचर है ‘स्मार्ट, डेटा-ड्रिवन गाइडेंस’ जो एआई आधारित इनसाइट्स और सुझावों के जरिए उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद करता है।
Top Tags