चंडीगढ़, 5 दिसंबर, 2025: रिलायंस जियो ने हरियाणा भर में 5.14 लाख परिसरों को जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर से जोड़ दिया है। यह सेवाएं क्रमशः इसकी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) और वायरलाइन हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं हैं । यह आंकड़े अक्टूबर 2025 की भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार हैं ।
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर, 2025 तक हरियाणा में रिलायंस जियो के 2.11 लाख 5जी एफडब्ल्यूए ग्राहक थे, जिससे यह इस सेगमेंट में स्पष्ट रूप से अग्रणी बना हुआ है। इसका निकटतम प्रतिस्पर्धी केवल 68,274 ग्राहकों के साथ काफी पीछे है। इसके अलावा, पूरे हरियाणा में 3.03 लाख परिसरों को जियो फाइबर और यूबीआर-आधारित जियो एयर फाइबर सेवाओं के माध्यम से जोड़ा गया है।
जियो की फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवाएं राज्य भर में उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं।
Top Tags