नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2025: जियो देश में 5G टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। CLSA की नई रिपोर्ट बताती है कि अब तक 23 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं, कोई भी भारतीय ऑपरेटर इतनी बड़ी तादाद में 5जी यूजर नहीं जोड़ सका है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो का 5G स्टैंड-अलोन नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे बेहतर है, और इसी नेटवर्क के दम पर जियो को 5G की दौड़ में सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी के कुल 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों में से करीब आधे अब 5G सर्विस पर शिफ्ट हो चुके हैं।
Top Tags