गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पूरब के नगर कीर्तन का जालंधर में स्वागत

पंजाब के गुरदासपुर से चला नगर कीर्तन जालंधर में प्रवेश कर दिए हैं। जालंधर में हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। कपूरथला से करतारपुर होते नगर कीर्तन रात 1 बजे के करीब जालंधर  में प्रवेश किया था। नगर कीर्तन को लेकर जालंधर ट्रेफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी भी जारी की है।

नगर कीर्तन का स्वागत

करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, SSP जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और रास्ते में फूल बिछाए।

नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा

गुरदासपुर से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन जालंधर से फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, बलाचौर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इसके साथ ही गुरु नानक मिशन चौक में नगर किर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। पंजाब सरकार 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन पहली बार चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में लगाएगी।

गुरु साहिब जी के शहीदी दिवस को एक सेवक के रुप में मना रही पंजाब सरकार

बतादें CM भगवंत मान के नेतृत्व में गुरु साहिब जी के 350 वें शहीदी दिवस को एक सेवक के रुप में मना रही है और इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, दर्शन, शहादत औऱ मानवता के संदेश के बारे में जागरुक करना है। पंजाब सरकार ने संगत को 23 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे गुरु साहिब के शहीदी समागम में बढ़ चढ़ कर पहुंचने के लिए कहा है।