पंचकूला में घुड़सवारी मुकाबले: ITBP ने मारी बाज़ी, BSF और दिल्ली पुलिस पीछे!

चंडीगढ़, 17 मार्च: पंचकूला में चल रही 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट-2024-25 का आज का दिन जोश और जज्बे से भरा रहा। देशभर से आए घुड़सवारों ने अपने शानदार कौशल से सभी को प्रभावित किया।
Police Horse Test में ITBP का जलवा
प्रतियोगिता के Police Horse Test इवेंट में:
•पहला स्थान: ITBP के घुड़सवार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने अपने घोड़े अंबर के साथ कब्जा किया।
•दूसरा स्थान: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप खटाना और उनके घोड़े तिलक को मिला।
•तीसरा स्थान: BSF के हेड कांस्टेबल ध्रुव सिंह अपने घोड़े जशन के साथ रहे।
Medley Relay में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की “B” टीम अव्वल
Medley Relay में:
•प्रथम स्थान: SSB की “B” टीम रही।
•अश्व अप्पू के साथ सुरेन्द्र सिंह
•अश्व रेवा के साथ अमन पाठक
•अश्व चैम्पियन के साथ यशपाल
•द्वितीय स्थान: BSF की “A” टीम के नाम रहा।
•अश्व बिल्लू के साथ दिनेश कुमार
•अश्व समर प्लेस के साथ तेज प्रसाद जोशी
•अश्व प्रेम के साथ आकाश कुमार
•तृतीय स्थान: चंडीगढ़ पुलिस की “A” टीम को मिला।
•अश्व किरण के साथ प्रवीण
•अश्व सम्राट के साथ अमित कुमार
•अश्व जूलिएट के साथ चंदर शेखर आज़ाद
देशभर के बलों ने दिखाई दमदार घुड़सवारी
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जांबाज़ घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। हर इवेंट में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
घुड़सवारी के खेल को मिलेगा बढ़ावा
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता न केवल घुड़सवारी खेल को देश में नई ऊंचाई देगी, बल्कि विभिन्न सुरक्षा बलों के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी।