कांग्रेस नेता “रमिंदर आंवला” के घर समेत 12 ठिकानों पर IT की Raid

पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस नेता और उद्यमी रमिंदर आंवला  के घर समेत 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की रेड हुई है। इनकम टैक्स की छापे/मारी के बाद कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गुरुहरसहाय की रिहायश समेत करीबन 12 जगहों पर टीमें पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं इनकम टैक्स की टीम पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है इसके साथ ही किसी को भी अंदर और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सबेरे 6 बजें के करीब गुरुहरसहाय में IT की टीमें अचानक पहुचं गई और जाचं शुरु कर दी। मौरे पर रमिंदर आंवला रिहायश पर नहीं मौजूद थे उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।

रमिंदर आंवला इससे पहले 2019 में जलालाबाद से विधायक बने थे  हालांकि 2022 में वे चुनाव हार गए थे।