इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, (ISRO) के स्पेस प्रोग्राम को बड़ा झटका लगा है. 12 जनवरी को लॉन्च किया गया ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल नहीं हो सका. PSLV-C62 को सोमवार को एक तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा।
सैटेलाइट तय रूट से भटक गया
रॉकेट की शानदार लॉन्चिंग के बावजूद सैटेलाइट तय रूट से भटक गया अंदेशा है कि सभी 16 सैटेलाइट खो गए.
ISRO ने बताया कि दूसरे चरण तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन तीसरे चरण में आकर रॉकेट ने दिशा बदल ली और सैटेलाइट लॉन्चिंग नहीं हो पाई.
इसरो चीफ डॉ वी. नारायणन ने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है
और जो भी अपडेट होगा आगे बताया जाएगा.
इसरो के चीफ वी नारायणन ने न तो इस मिशन को सफल और न फेल घोषित किया है.
इसरो ने बयान जारी करते हुए बताया कि PSLV-C62 मिशन में PS3 स्टेज के आखिर में एक गड़बड़ी हुई. इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.
बतादें कि PSLV-C62 रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से 12 जनवरी, सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर लॉन्च किया गया.
इस अभियान में अंतरिक्ष में 16 सैटेलाइट लॉन्च किए गए थे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम था.
Top Tags