मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब इजरायल ने दावा किया है
उसने ईरान में रात किए गए एयरस्ट्राइक में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी मारे गए है।
इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी
और कहा था कि ईरानी नेतृत्व और भी कमजोर हो गया है, जिसने हमलों के पहले ही दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को पहले ही खो दिया था।
उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई भी कोमा में बताए जा रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हैं।
लारीजानी, अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले सबसे वरिष्ठ ईरानी अधिकारी हैं।
वहीं ईजरायली सेना(IDF) ने बताया कि ईरान के बसीज पारामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरजा सुलेमानी को भी मार गिराया है।
हालांकि अभी तक ईरान ने इन दावों की पुष्टि नही कि है।
Top Tags