इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने ईरान में बड़ा ह/मला कर दिया है, भारतीय समय के अनुसार इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर ह/मला किया है। तेहरान में हुए अचानक हम/लों में USA भी शामिल है । अमेरिक राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही ईरान पर हमलें की धमकी दी थी। अमेरिकी सेना ने चारो तरफ से ईरान को घेर लिया है। यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है शहर के बीचों-बीच से धुएं का गुबार उठता देखा गया। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि टारगेट क्या था।
सायरन बजे, नागरिकों को शेल्टर के पास रहने का निर्देश
ईरान पर हमला करने के साथ ही इजरायल ने अपने नागरिकों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए कई हिस्सों में सायरन बजाए हैं. IDF फ्रंट कमांड ने नागरिकों को कहा कि वे अपने नजदीकी प्रोटेक्टेड शेल्टर की पहचान कर लें. गैरजरूरी यात्रा से बचें सतर्क रहें क्योंकि मिसाइल दागे जाने की संभावना है. इजराइल के हमले के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और उन्होंने आपातकाल की घोषणा की। इजरायल ने जवाबी मिसाइल हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है।
“हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता”..इजराइल
वही ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है.चारो तरफ लोग भाग रहें है कि कोई अनहोनी उनके साथ ना हो जाए। स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है. हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है. इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता. हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए
Top Tags