अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। यह युद्ध अब औऱ भी भय़ानक होता जा रहा है इस बीच खबर है कि 4 मार्च 2026 की सुबह ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमला हुआ। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था । वही इस हमले ईरान के वॉरशिप IRIS डेना के 104 नौसैनिकों की मौत हो गई। अब ईरान की सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने इस का बदला लेने को कहा है कि हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप पर हुए अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। मिडिल ईस्ट का चोक पॉइंट, जिससे लगभग पूरी दुनिया की सांस चलती है वो है- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज.
होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की खबर से फाइनेंशियल टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस और इटली ने ईरान से बातचीत शुरू की है। दोनों देश चाहते हैं कि उनके जहाज होर्मुज स्ट्रेट से बिना खतरे के गुजर सकें, इसलिए इस बारे में समझौता करने की कोशिश हो रही है।बताया जा रहा है कि यूरोप के देश चाहते हैं कि मिडिल ईस्ट से तेल और गैस की सप्लाई फिर से ठीक से शुरू हो जाए। हालांकि अभी यह बातचीत शुरुआती दौर में है और कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है।
टूरिज्म इंड्रस्टी पर भी पड़ रहा है युद्ध का असर
वही इसका असर टूरिज्म इंड्रस्टी पर भी पड़ रहा है युद्ध के वजह से लोगों ने बाहर जाने से अपना मुड़ डाइवर्ट कर लिया है वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 5,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान जैसे देशों के लिए पूछताछ कर रहे हैं।
अमेरिका की ओर से शुक्रवार को खर्ग द्वीप के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर ईरान के तेल, आर्थिक या ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया गया तो उसका तुरंत जवाब दिया जाएगा.
Top Tags