IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी

अबू धाबी में IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाने हैं. इनके लिए 369 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है.अबू धाबी में हो रहे आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीम पर जमकर पैसा बरसा है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख में खरीदा है. बतादें कैमरन ग्रीन आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं.

ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. जिसमें से कुल 77 प्लेयर्स का नाम फाइनल किया जाएगा. कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है.  वहीं, वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा. पृथ्वी शॉ और सरफराज खान और रचिन रविंद्र अनसोल्ड रहे हैं,

इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत पर लगी है

IPL इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत पर लगी है. उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा था. लेकिन लगता है आज नीलामी में उनका ये रिकॉर्ड टूटेगा.

आईपीएल नीलामी में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स (64.3 करोड़ रुपये) हैं. उधर चेन्नई सुपर किंग्स के पास पर्स में 43.4 करोड़ रुपये हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है. ऑक्शन में सबसे कम पर्स मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़) के पास है.

बेन डकेट पर दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था और दिल्ली ने उतनी ही प्राइस में उन्हें हासिल किया.

न्यूजीलैंड के धुआंधार ओपनर फिन ऐलन को KKR ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया है. इसके साथ ही कीवी ओपनर की IPL में वापसी हुई है.

वही भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को भी कोई खरीदार नहीं मिला है. हालांकि अगले राउंड में उनका नंबर आ सकता है. उनका बेस प्राइस 75 लाख है.

कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है लेकिन ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे।

BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।