IPL 2026 के लिए अबू धाबी में मंगलवार को हुई मिनी नीलामी में कार्तिक शर्मा पर सीएसके ने जमकर पैसा लुटाया. इस अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा.
कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में प्रशांत वीर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं. प्रशांत को भी बीती नीलामी में CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा. कार्तिक शर्मा सिर्फ सफल बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक सक्षम विकेटकीपर भी हैं
IPL में CSK जैसी बड़ी और सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के बाद कार्तिक शर्मा बेहद खुश और उत्साहित हैं.
उनकी खुशी की सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी हैं, जिनके साथ उन्हें खेलने का मौका मिलेगा.
आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान के 19 साल के क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने चमक बिखेरी है।
कार्तिक शर्मा का भी सपना है कि वह एक दिन देश के लिए खेले
हर क्रिकेटर की तरह कार्तिक शर्मा का भी सपना है कि वह एक दिन देश के लिए खेले।
इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन को अपना हथियार बनाया है।
कार्तिक के पिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाते हैं।
कार्तिक रोजाना करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर क्रिकेट अकादमी पहुंचते
कार्तिक ने कम उम्र में ही पहचान बना ली थी। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के साथ उन्होंने एनसीए का अनुभव भी हासिल किया।
18 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के लिए चुने जाने के साथ ही वह भरतपुर के सबसे कम उम्र के रणजी खिलाड़ी बने।
कार्तिक रोजाना बस से करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर एसआर क्रिकेट अकादमी पहुंचते हैं।
वहां वह प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे अभ्यास करते हैं। इतना ही नहीं, उनके पिता रात के समय भी खुद बॉलिंग मशीन के जरिए उन्हें अभ्यास कराते हैं। यही मेहनत कार्तिक को बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
कार्तिक शर्मा की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, 19 वर्षीय इस अनकैप्ड प्लेयर को खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ मच गई।
राजस्थान से खेलने वाले कार्तिक शर्मा को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि कार्तिक शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गजों की टीम में खुद को कैसे साबित करते हैं।
अगर उन्होंने घरेलू क्रिकेट वाला आत्मविश्वास आईपीएल में भी दिखा दिया, तो यह ‘छक्कों का नया सौदागर’ लंबे समय तक सुर्खियों में रह सकता है।
Top Tags