अब इंतजार की घड़ीयां खयत्म हो गई मार्केट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air आज से आ गया है, इनकी सेल आज यानी 19 सितंबर से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। 9 सितंबर को एप्पल ने अपनी इस नई आईफोन सीरीज को Apple Awe Dropping इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा एप्पल के इस इवेंट में लॉन्च हुए अन्य प्रोडक्ट्स Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE औरAirPods Pro 3 भी आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। एप्पल के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा अन्य प्रिफर्ड पार्टनर से नई आईफोन 17 सीरीज को खरीदा जा सकता है। कंपनी ने नई आईफोन 17 सीरीज पर एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर भी दे रही है।
iPhone 17 सीरीज पर ऑफर भरपूर पाएं
नए आईफोन 17 सीरीज खरीदने वाले यूजर्स को 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। American Express, Axis Bank और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह डिस्काउंट मिलेगा।
इसके साथ ही अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 3590 रुपये से लेकर 64,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट लगाने के साथ नए वाले आईफोन आपको और ज्यादा सस्ते में मिल सकते हैं।
जानें बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत
iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 77,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone Air को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 1,14,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। डिस्काउंट के बाद यह 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत में आपको मिलेगा
अन्य ऑफर्स जाने
अगर आप इन प्रोडक्ट्स को आधिकारिक Apple वेबसाइट से खरीदतें हैं तो उन्हें American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, इसके अलावा जो ग्राहक एकमुश्त कीमत चुकाना नहीं चाहते उनके लिए नो-कॉस्ट EMI की भी सुविधा दिया गया है,रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags