पंचकूला, 28 अक्टूबर- अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) के अध्यक्ष वरूण चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि जिला के लोग इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) के अध्यक्ष आज लोक निर्माण विश्राम गृह सेक्टर 1 में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में मेयर श्री कुलभूषण गोयल, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा शामिल थे। बैठक में जिला में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में 95 विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों से फीडबैक लिया व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही व पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। संबंधित अधिकारी तय समय सीमा में कार्य को पूरा करें, जिससे कि जिला की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
Top Tags