उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब के युवाओं को नौकरी की सौगात देते हुए बताया अब पंजाब में करोड़ों रुपए का निवेश हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज पंजाब भवन चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सूबे के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसका खुलासा किया। संजीव अरोड़ा ने बताया कि मोहाली में इंफोसिस लिमिटेड करोड़ों रुपए का इनवेस्ट कर बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। पंजाब में नई इनवेस्ट आ रही है। आज भी एक बड़ी इनवेस्ट पंजाब में होने जा रही है। जिससे पंजाब लगातार तरक्की की राह पर है। निवेश से जहां कारोबार बढ़ रहा है, वहीं लोगों को नौकरी भी मिल रही है। उन्होंने इसके लिए नई कंपनियों द्वारा इनवेस्ट करने पर आभार व्यक्त किया है।
संजीव अरोड़ा ने बताया कि मोहाली में इंफोसिस लिमिटेड 300 करोड़ रुपए का इनवेस्ट करने जा रहा है। करीब 30 एकड़ जमीन में नया कैंपस बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंफोसिस 2017 से मोहाली में है इस नए कैपस के बनने से करीब 500लोंगो को हाई पेड जाब मिलेगी,इससे सूबे में जहां निवेश बढ रहा है वहीं लोंगो को रोजगार भी मिल रही है,
Top Tags