IndiGo की फ्लाइट्स में परेशान हुए यात्रीयों के लिए इंडिगो ने राहत दी है बतादें दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये तक का ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट्स कैंसिल होने से परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर शुक्रवार से जारी किया जाएगा और इसे अगले 12 महीनों के अंदर किसी भी IndiGo फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा। बतादें इंडिगो एयरलाइंस ने 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को एयरपोर्ट कंजेशन के कारण फंसे यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
वे यात्री जो 8 घंटे या उससे ज्यादा समय एयरपोर्ट पर बिताये है उनके लिय़े 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा जिन यात्रियों की फ्लाइट तय समय से 24 घंटे के भीतर कैंसिल हुई थी, उन्हें 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा भी मिलेगा। मुआवजे की अमाउंट फ्लाइट के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करेगी। यह पेमेंट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA के नियमों के अनुसार किया जाएगा
Top Tags