इंडिगो एयरलाइंस को लेकर इन दिनों इंडिगो पर पूरे देश की निगाह टिकी है इसी बीच एक और खबर यात्री की सुरक्षा को लेकर आ गई। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीते शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान (संख्या 6ई-7361) की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को तेज झटके के साथ हार्ड लैंडिंग करानी। इस दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 56 यात्री सुरक्षित हैं,
इंडिगो के भुवनेश्वर-रांची विमान संख्या-6ई7361 की रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात हार्ड लैंडिंग हुई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त विमान में 56 यात्री सवार थे। कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आयीं। वहीं विमान का पिछला हिस्सा रनवे पर हार्ड लैंडिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, विमान अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा। लेकिन विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी। जिसके बाद विमान को पायलट ने कंट्रोल किया और अप्रोने पर लाकर खड़ा किया। इसके बाद एक-एक कर यात्रियों को विमान से उतारा गया। विमान की जांच करने के बाद इंजीनियरों ने कहा कि विमान उड़ने की स्थिति में नहीं है।
घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में इंजीनियरों ने विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त बताया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे ग्राउंडेड कर दिया गया।
Top Tags