इंडिगो Flight Cancellations : आज भी कई उडाने रद्द

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं हैं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं , इंडिगो में जारी संकट अभी भी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को भी देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या फिर उनमें देरी हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए सोमवार को सुबह साढ़े 6 बजें एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें बताया  गया उड़ानों में  देरी हो सकती है। इसके साथ ये भी बताया गया कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक जरुर करें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार शाम  जानकारी दी कि इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच रविवार शाम तक एयरलाइन ने यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में यात्रियों के 3 हजार से ज्यादा बैगेज भी लौटाए हैं

इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि रिफंड या री-बुकिंग पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए स्पेशल सपोर्ट सेल बनाए गए हैं। इसके साथ ही इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन में भी तेजी आई है। डोमेस्टिक फ्लाइट फुल कैपेसिटी के साथ उड़ान भर रही हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर की गई याचिका

इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर की गई है।

एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर सोमवार को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो का संकट थमता नहीं दिख रहा है और फ्लाइट रद्द होने का क्रम जारी है। इंडिगो ने आईजीआई एयरपोर्ट से कुल 134 फ्लाइट्स रद्द की हैं।

तिरुवनंतपुरम से इंडिगो की 5 फ्लाइट कैंसिल

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट इंडिगो की कुल 5 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। इनमें 3 डिपार्चर और 2 अराइवल शामिल हैं।

अहमदाबाद से इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल

अहमदाबाद एयरपोर्ट ने सुबह 8 बजे तक इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी। जिसमें 9 आने वाली और 9 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

दिल्ली से आज 134 फ्लाइट कैंसिल

IGI एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सोमवार को इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। इनमें 75 जाने वाली और 59 आने वाली फ्लाइट शामिल हैं

बतादें DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।

बतादें बीतें करीब एक सप्ताह से इंडिगो की करीब चार हजार उड़ाने रद्द हो चुकी है वही सरकार के दखल के बावजूद अभी तक हालात सामान्य नही हो रहे है। इसके साथ ही DGCA ने रविवार देर शाम जारी किए आदेश में इंडीगो के CEO और मुख्य परिचालन अधिकारी और उत्तरदायी प्रबंधक को एयरलाइंस के ऑपरेशन में जारी बाधाओं को लेकर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने का समय सीमा बढा दी है अब उन्हें सोमवार शाम 6 बजे तक अपना जवाब जमा करना होगा।