इंडिगो एयरलाइंस पिछले कई दिनों से संकट से जूझ रही है। 2 दिसंबर से फ्लाइट कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। इंडिगो हर दिन 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद कर रहा है।बीते शुक्रवार को 500 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई मगर, इसके बावजूद इंडिगो की फ्लाइट्स के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कई बड़े शहरों के बीच किराया बढ़ने के बावजूद लोग इंडिगो के टिकट खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इंडिगो में जारी संकट के बीच दूसरे हवाई टिकट का किराया भी आसमान छूने लगा है। जिन जगहों पर जाने के लिए पहले 8 से 10 हजार रुपये का किराया लगता था, अब वहीं जाने के लिए 80 से 90 हजार किराया लग रहा है।
आखिर क्यों?
DGCA की गाइडलाइनों के बाद सिर्फ कुछ एयरपोर्ट और तारीखों को ही इंडिगो की फ्लाइट्स रद हुई हैं । इनमें शुक्रवार को सबसे ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं । इंडिगो ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 से ज्यादा उड़ाने रद की थीं । हालांकि, कोलकाता, गुवाहाटी और चेन्नई समेत नॉन-मेट्रो शहरों में अभी भी इंडिगो की कई फ्लाइट्स अपने समय से उड़ान भर रही हैं।
बता दें कि इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक है। इंडिगो की फ्लाइट्स बहुत कम ही रद होती हैं। हालांकि, पिछले पांच दिनों में इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रियों की असुविधाओं को देखते हुए बीते दिन DGCA ने रोस्टर पर अपना फैसला वापस ले लिया।
इंडिगो ने आज भी कई फ्लाइट्स रद की हैं, जिसकी वजह ‘सिस्टम रिबूट’ को माना जा रहा है। पिछले 5 दिनों से चल रही अफरा-तफरी के कारण कई उड़ानों का शेड्यूल खराब हो गया था। ऐसे में सभी फ्लाइट्स को रिशेड्यूल करने और पहले की तरह ऑपरेशन जारी रखने के लिए इंडिगो ने आज कुछ फ्लाइट्स रद की हैं।
किराया तीन गुना तक बढ़ा
देश के कई बड़े शहरों के बीच फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की संख्या अधिक हो गई और विमानों की संख्या में कमी आ गई। ऐसे में बढ़ती मांग के कारण टिकट के दाम आसमान छूने लगे। स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई जाने वाली फ्लाइट का एक तरफ का किराया 90 हजार रुपये तक हो गया है। इसी तरह एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर फ्लाइट की टिकट 84,485 रुपये में मिल रही है। कई दूसरे रूट्स पर भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत सभी व्यस्त रूटों का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है।
Top Tags