800 किमी रेंज वाला हाई-सुपरसोनिक ब्रह्मोस तैयार

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसा/इल का पाकिस्तान के खि/लाफ इस्तेमाल किया था। जिसकी चर्चा पूरे देश विदेश में हुई थी।

भारत ने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस का पाकिस्तान के खिलाफ सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है।

पाकिस्तान के चीनी एयर डिफेंस सिस्टम के पास ब्रह्मोस मिसा/इल का कोई जवाब नहीं था।

दुनिया में अभी ऐसा कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है, चाहे वो इजरायली और अमेरिकी ही क्यों ना हों, जो ब्रह्मोस को इंटरसेप्ट कर सकें।

दरअसल, भारत ने अपनी सामरिक शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाई है।

अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस संयुक्त रूप से 800 किलोमीटर रेंज वाले हाई-सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मि/साइ/ल के परीक्षण को फाइनल करने के आखिरी स्टेज में पहुंच गई है।

2 सालों के अंदर ऑपरेशनल हो जाएगा

यानि ब्रह्नोस का नया वैरिएंट अगले 2 सालों के अंदर ऑपरेशनल हो जाएगा

अब ब्रहमोस की नई रेंज हासिल करने के लिए मि/सा/इल की ऊँचाई पर क्रूज करने की क्षमता बढ़ाई गई

और रैमजेट इंजन का प्रदर्शन ऑप्टिमाइज किया गया। इसके अलावा, नॉन-मेटैलिक एयरफ्रेम कंपोनेंट्स और हल्के कंपोजिट मटेरियल का इस्तेमाल करके वजन घटाया गया है।