देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप’ को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी को ऑफिशियली लॉन्च किया है. सहकारिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई ये नई कैब सर्विस सीधे तौर पर ओला-उबर और रैपिडो जैसे प्राइवेट कंपनियों के मोनोपोली को चुनौती देगी.
इस ऐप में खास बात है कि यह पूरी तरह स्वदेशी टैक्सी सर्विस है, अब इसका फायदा आम ग्राहकों को मिलेगा ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर बेस्ड भारत टैक्सी ऐप कमिशन फ्री सर्विसेज उपलब्ध कराएगा. जिससे कैब चालकों को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा. इसके साथ ही अभी तक भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवरों से किसी तरह का सर्विस टैक्स नही लिया जा रहा था लेकिन 25 से 30 रुपए तक का सर्विस टैक्स भविष्य में लिया जजा सकता है। अब भारत टैक्सी ऐप से लोग ऑटो, बाइक टैक्सी कार बुक कर सकते है।इस ओऐप की बड़ी खासियत यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नही होगी बारिश, ट्रैफिक या पीक टाइम के नाम पर किराया नही बढ़ेगा। जिससे यात्रियों को जरुरत के समय राहत मिलेगी
आम तौर पर ओला उबर जैसी प्राइवेट कंपनिया पीक ऑवर्स या बारिश के समय मनमाने किराये वसूल करती थी जिससे अब भारत टैक्सी के आने पर प्राइवेट कंपनियों को सीधा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। भारत टैक्सी वही ऐप डाउनलोड करें जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है. Bharat Taxi के नाम से ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर और भी सर्विस कैब एपलिकेशन मौजूद है इसका खास ध्यान रखें।
Top Tags