भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेलवे ने यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर लिया है। अगर आपने टिकट बुक कर लिया है लेकिन यात्रा से पहले कही और से चढ़ने का मूड बन गया है तो अब यह आसान होगा। अब स्टेशन बदलने पर घबराने की जरूरत नहीं. रेलवे बोर्ड बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
इसके अनुसार यात्री रिजर्वेशन चार्ट बनने से करीब 30 मिनट पहले तक और प्रीमियम ट्रेनों में 15 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे. भारतीय रेलवे अपने नए प्रस्ताव के तहत अगर किसी यात्री ने एक स्टेशन से टिकट कराया है, लेकिन उसी रूट के किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहता है तो वह दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेगा।
रेलवे बोर्ड ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने के पुराने और पेचीदा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया है. इस नए बदलाव के तहत अब यात्रियों को चार्ट तैयार होने के ठीक पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की आजादी मिलेगी. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. कई यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच पाते तो वो अब अपना नया स्टेशन बदल कर ट्रेन पकड़ सकते है। नई व्यवस्था प्रीमियम ट्रेनों पर भी लागू होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्री चार्ट बनने से लगभग 15 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे. इससे बिजनेस यात्रियों और आपातकालीन यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी.
मौजूदा समय की स्थिति यह है..
फिलहाल यदि कोई यात्री किसी विशेष स्टेशन से आरक्षित टिकट बुक करता है, तो उसे ट्रेन में उसी स्टेशन से चढ़ना होता है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर वह पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकता है. चार्ट तैयार होने के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहती है.
करीब 10 घंटे पहले चार्ट तैयार कर लिया जाता है
सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर पिछले दिन रात 8:00 बजे तक तैयार कर लिया जाता है. वहीं, दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक चलने वाली ट्रेनों तथा रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाता है
Top Tags