India world Cup: CM धामी ने स्नेह राणा दी बधाई,₹50 लाख देने की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

सीएम धामी ने टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा को बधाई दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य उत्तराखंड की स्नेह राणा से

फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की ।

मुख्यमंत्री ने बुधवार रात स्नेह राणा को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वकप के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

और देश—प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

CM धामी ने कहा

मुख्यमंत्री  धामी  ने कहा, “ स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियाँ देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है ।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर और फोन पर बातचीत के दौरान राणा ने  मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

वह देश एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी ।

PM मोदी से भी मिलीं विश्व चैंपियन 

कल बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  उनकी मुलाकात करीब 2 घंटे चली थी. इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व चैंपियन महिला खिलाड़ियों को विश्व विजेता बनने के लिए बधाई दी.