लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को चौथा टी-20 मैच कोहरे के भेंट चढ गया और बिना टॉस के मैच को रद्द करना पड़ा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी 20 मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला था, लेकिन धुंध ने इस रोमांच पर पानी फेर दिया। शाम 7 बजे शुरू होने वाला मैच लगातार बढ़ती धुंध और कम होती दृश्यता के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। अंपायर्स ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया, इंतजार भी हुआ, लेकिन हालात नहीं सुधरे और आखिरकार रात सवा नौ बजे मुकाबला रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। बतादे अंपायरो ने 6 बार मैच का मुआयना किया था लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण मैच नही हो सका।
मैच र/द्द होने के बाद दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली। एक क्रिकेटप्रेमी ने कहा, मैंने 3 बोरे गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था। मेरे पैसे वापस करो। एक अन्य क्रिकेटफैन ने कहा कि वह नेपाल से सिर्फ मैच देखने के लिए लखनऊ आया था लेकिन अब निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ युवाओं ने बताया कि उन्होंने 2–3 महीने तक पॉकेट मनी जमा कर टिकट खरीदा था। ऐसे में बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द हो जाना उनके लिए निराशाजनक रहा। इन दर्शकों की मांग थी कि टिकट के पूरे पैसे वापस किए जाने चाहिए।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम करेगी
दर्शको के गुस्साए रवैये के बाद BCCI के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी इंटरनेशनल मैचों का इंश्योरेंस होता है, जो आयोजन करने वाली राज्य क्रिकेट एसोसिएशन कराती है। नियम के मुताबिक अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जाती, तो पैसा वापस नहीं मिलता। वही भारत-साउथ अफ्रीका चौथे टी-20 मैच में टॉस तक नहीं हुआ। इसलिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम करेगी।
करीब 7 से 10 दिन यह प्रक्रिया पूरी होने में लगती है । टिकट ऑनलाइन बेचे गए थे, इसलिए दर्शकों की जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया इंश्योरेंस का पैसा मिलने के बाद टिकट की रकम सीधे दर्शकों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएग। वही मैच के टिकट 500 रु. से लेकर 25हजार तक में बिके सबसे सस्ता टिकट 500 रुपए का था ।
Top Tags