खामेनेई के नि/ध/न पर भारत ने जताई संवेदना..विदेश सचिव पहुंचे ईरानी दूतावास

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत सरकार की ओर संवेदना व्यक्त की गई है। भारत ने अली खामेनेई की मौ/त पर शो/क जताया है. भारत सरकार की ओर से गुरुवार दोपहर  विदेश सचिव विक्रम मिस्री दिल्ली में ईरान के दूतावास पहुंचे, जहां उन्होने कंडोलेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राजधानी में मौजूद ईरानी दूतावास जाकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौ/त पर दु/ख जताया. उन्होंने ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली से भी मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. एक दिन पहले ही ईरानी दूतावास ने ऐलान किया था कि खामेनेई की ‘शहादत’ के बाद वो कंडोलेंस बुक यानी शो/क पुस्तिका रखेंगे, जिस पर लोग आकर अपनी संवेदनाएं जता सकते हैं. इससे पहले भारत दोनों ही पक्षों से संयम बरतने की अपील करता रहा है.

. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हवाई ह/मलों में मा/रे गए थे. वो 1989 से ईरान के सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक नेता थे. अमेरिका और इजराइल के जॉइंट अटैक में खामेनेई के कंपाउंड पर 30 मिसा/इलों से ह/मला किया गया था हमले में खामेनेई के करीबी परिजनों के भी मा/रे जाने की खबर आई थी, जिसमें उनकी बहू, बेटी, और नाती का नाम शामिल था. हमले में घायल खामेनेई की पत्नी की इलाज के दौरान मौ/त हो गई थी । म/रने वालों में ईरान के रक्षा मंत्री और आईआरजीसी के प्रमुख भी शामिल थे।

इस डेवलपमेंट के बीच भारत के विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि “आज दोपहर ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस हुई. इससे पहले उन्होंने ओमान के विदेशमंत्री से भी बात की “।