आज भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है हर साल 4 दिसंबर को भारत नौसेना दिवस मनाता है. यह भारतीय नौसेना की वीरता, रणनीतिक क्षमता और समुद्री सुरक्षा में उसके अभूतपूर्व योगदान को सलाम करने का अवसर है.
भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत की याद में मनाया जाता है
नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की ऐतिहासिक जीत की याद में मनाया जाता है. इस दिन नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident) के तहत पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर रात के समय हमला किया था.
भारतीय नौसेना के मि/साइल बोट्स ने पाकिस्तान के तीन बड़े जहाज त/बाह कर दिए थे. कराची हार्बर में तेल डिपो में भी आ/ग लगी और पाकिस्तान की नौसेना को भारी नुक/सान हुआ था. यह दुनिया के युद्ध इतिहास में एक दुर्लभ नो-लॉस ऑपरेशन था. जहां भारत ने दुश्म/न को भारी क्षति पहुंचाई और अपनी कोई भी बोट नहीं खोई. इसी महान उपलब्धि की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है.
भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर नेताओं ने दी बधाई
इसके साथ ही भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ कई बड़े नेताओं ने नौ सैनिकों सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बधाई
पीएम मोदी ने जहां नौसेना को बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान बताया। पीएम मोदी ने लिखा, “इंडियन नेवी के सभी लोगों को नेवी डे की बधाई। हमारी नेवी बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है। वे हमारे किनारों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के सालों में, हमारी नेवी ने आत्मनिर्भरता और मॉडर्नाइजेशन पर ध्यान दिया है। इससे हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिली है। मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नेवी के लोगों के साथ बिताई। इंडियन नेवी को उनके आगे के कामों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “नौसेना दिवस के मौके पर, मैं भारतीय नौसेना के सभी कर्मचारियों और परिवारों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हिंद महासागर में सबसे बड़ी नेवल पावर के तौर पर, नेवी बहादुरी, सतर्कता और आत्मनिर्भरता के प्रति कमिटमेंट के साथ भारत के समुद्री हितों को बनाए रखती है और ‘विकसित भारत’ की ओर भारत के सफर को आगे बढ़ाती है। पिछले साल हमारी नेवी और हमारे नेवी के कर्मचारियों ने जो प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट के ऊंचे स्टैंडर्ड दिखाए हैं, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि इंडियन नेवी हमारे देश के समुद्री हितों की रक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मैं भारतीय नौसेना को उसकी सभी कोशिशों में सफलता की कामना करता हूं।”
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि नौसेना दिवस 2025 पर इंडियन नेवी के योद्धाओं को हार्दिक बधाई। भारतीय नौसेना हमारे गर्व का किला है, जो समुद्र पर खड़ा है और अजेय वीरता के साथ देश को हर ख/तरे से बचाता है और समुद्री रास्तों से हमारी तरक्की की रक्षा करता है। उन्होंने अपनी जा/न कुर्बान करके देशभक्ति की जो सुनहरी गाथा लिखी है, वह आने वाली पीढ़ियों के योद्धाओं को प्रेरित करेगी। नेवी के उन योद्धाओं को श्रद्धांजलि जिन्होंने देश के लिए अपनी जा/न दे दी।”
Top Tags