टीम इंडिया ने 8 मार्च को रविवार के दिन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया। भारत ने 2024 का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया है। इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ हुई।
एमएस धोनी की कप्तानी ने जीता
एमएस धोनी ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के मैदान में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था. एमएस धोनी इस ट्रॉफी को उठाने वाले पहले कप्तान रहे थे. बतौर कप्तान धोनी का यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट भी था.
चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ने लिया ट्रॉफी
2024 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में आए।रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया था ।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
2026 में भी रविवार रात टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा दोहरा दिया। हालांकि मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जब जब भारतीय टीम ने टॉस हारा है भारतीय टीम ने जीत हासिल कि है। कल टी20 वर्ल्ड कप के मैदान में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 92 रन बना डाले। जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी रही।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है.
Top Tags