देश के प्रथम सोमनाथ महादेव के सानिध्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शुरुआत आज हुई है. यह पर्व 08 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत आस्था, गौरव और सांस्कृतिक चेतना के साथ हुई. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के धोलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर 72 घंटे तक अखंड धुन कीर्तन का आरंभ किया. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबित प्रधानमंत्री मोदी 10 जनवरी शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे और 11 जनवरी को सुबह भगवान सोमनाथ की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी भव्य रोड शो का नेतृत्व करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार से शुरू हो रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर भारत की सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को याद किया है। उन्होंने कहा कि अटूट आस्था के एक हजार वर्ष का यह अवसर हमें राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है।
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आज से शुभारंभ हो रहा है। एक हजार साल पहले जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके, बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और सशक्त हुई और सोमनाथ का बार-बार पुनरोद्धार होता रहा।”
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया। उन्होंने देशवासियों से भी अपील की कि अगर वे भी सोमनाथ गए हैं, तो अपनी तस्वीरें ‘हैशटैग सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के साथ जरूर शेयर करें।
Top Tags