पंचकूला 8 जनवरी : उपायुक्त कम चेयरमैन डीआरएससी, पंचकूला सतपाल शर्मा की अध्यक्षता व श्रीमती हैरतजीत कौर डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला के निर्देशन में नैशनल रोड़ सेफ्टी माह के अंतर्गत आरटीए पंचकूला व विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने बस स्टैन्ड की बैक साइड में रक्तदान शिविर लगाया।
कैम्प में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ व दोपहर 3:00 बजे तक चला। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। इस साथ ही पारस अस्पताल द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन भी किया गया, इसमें डॉक्टर मनोज शर्मा द्वारा 62 लोगों के बीपी, शुगर व स्वास्थ्य की जांच भी की गई। डॉक्टर अग्रवाल आई अस्पताल एमडीसी सेक्टर 5 पंचकुला द्वारा आँखों की जांच का कैम्प भी लगाया गया। जिसमें अभिलाषा राणा, जितेंद्र शर्मा व मोहम्मद साहिल ने 90 लोगों के नेत्रों की जांच की।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन उपायुक्त सतपाल शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ हैरतजीत कौर डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनकी हौंसला अफजाई भी की और कहा की 3 महीने में एक बार अवश्य रक्तदान करें। इस रक्तदान शिविर में आरटीए विभाग के असिस्टन्ट सेक्रेटरी शम्मी शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।
Top Tags