पंचकूला, 22 दिसंबर- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में आज हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिला के 7 लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सम/स्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सुरत राम व ग्रामीणों की बुर्जकोटिया की बस्ती में घग्गर नदी से कटाव होने व डंगा लगाने की मांग पर कारवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीसी ने गांव मानक टाबरा के दुकानदारों की सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तुरंत मौके पर जाकर सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलम्ब किए समाधान करें ताकि जिलावासियों को समय पर सेवाओं व योजनाओं का लाभ मिल सके व समस्याओं का समाधान हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को प्रात 10 बजे से 12 बजे तक हर कार्यदिवस के दिन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर से जुडते हैं व लोगों की समस्याओं के समाधान की समीक्षा करते है। इसलिए समस्याओं के समाधान में अधिकारी किसी प्रकार की कोता/ही न बरतें। इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, पीएमडीए, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Top Tags