हरियाणा में धर्म के नाम पर कश्मीरी युवको से अभद्रता

हरियाणा के यमुनानगर में शॉल और चादर बेचने आए दो कश्मीरी युवकों के साथ स्थानीय कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी और उन्हें धमकाने का मामला सामने आया है। धर्म औऱ जाति के नाम पर अभी भी कुछ लोग माहौल खऱाब करने की कोशिश में लगे रहते है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कुछ लोग कश्मीरी विक्रेताओं को ‘पाकिस्तानी’ बताकर उन पर जबरन धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाते दिख रहे हैं।

बतादें सोमवार को कश्मीरी युवक नजीर अहमद ख्वाजा और इम्तियाज अहमद लोन कलावड़ गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेच रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनको पाकिस्तानी कहना शुरु कर  दिया औऱ जय श्री राम और भारत माता की जय कहने को मजबूर करने लगे जिस पर कश्मीरी युवको ने भारत की जय कहने को कहा माता शब्द का प्रयोग करना उनकी व्यक्तिगत मान्यताओं का हिस्सा नही है ,

उन्होंने कहा हम इसी देश के नागरिक है औऱ किसी को हमारी देशभक्ति पर सवाल  उठाने का हक नही है। इसके बाद कुछ जिम्मेदार लोगो और बुजुर्ग लोगो ने मामले को शांत कराया औऱ फिर कश्मीर युवक दूसरे गांव की तरफ चले गये। यह सारी बदसलूकी वीडियो में कैद हो गई।