पंजाब कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजें CM आवास पर

पंजाब की राजनीति में आज का दिन खास माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है।

जो शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी।

इसमें राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हैं,

क्योंकि इसमें कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में राज्य के विकास कार्यों, नई नीतियों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

इस मीटिंग के दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के साथ-साथ महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगने की संभावना है।

सरकार की ओर से कुछ बड़े ऐलानों की भी उम्मीद की जा रही है, जिस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।