पंजाब कैबिनेट की अहम् बैठक चंडीगढ़ में शुरु

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुधवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी  सरकार की यह बैठक आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक में कोई बड़ी घोषणा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देंगे कयास लगाये जा रहें हैं की बैठक के दौरान बा/ढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए  विचार किया जाएगा और विधानसभा सत्र बुलाने को भी मंजूरी दी जाएगी। बतादें राज्य में बा/ढ़ से हुई तबा/ही पर चर्चा के लिए 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें बा/ढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

 

नए कानूनों को मिलेगी मंजूरी

पंजाब में आई बा/ढ़ से हुए नुक/सान को लेकर मुख्यमंत्री भगंवत मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए नए कानूनों को मंजूरी देने और आपदा से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है, ताकि लोगों के हित में अहम फैसले लिए जा सकें। सत्र के संबंध में विधानसभा सचिव ने एक नोटिस भी जारी कर दिया है।

 

4 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने की मंज़ूरी दी गई

बतादें पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए विधानसभा में कुछ फैसले लिए थे, जिन्हें इस सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। इसमें किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने का फैसला भी शामिल है। इसके अलावा, मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने की मंज़ूरी दी गई। जिन किसानों की फसलों, खासकर धान की फसलों को भारी नुक/सान हुआ है, उन्हें मुआवज़ा दिया जाएगा। बा/ढ़ में बह गए क्षति/ग्रस्त घरों और जानवरों का सर्वेक्षण करने के बाद मुआवज़ा दिया जाएगा। विधानसभा सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है और इसमें कई बड़े फैसले होने की संभावना है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24