पंजाब में आज मौसम सुहावना हो गया। सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम अचानक बदल गया है।
इधर पंजाब में कड़ी धूप से थोड़ी बेैचैनी बढ़ गई थी लेकिन होने वाली बारिश से मौसम में हल्की ठंड बना दी है।
मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि 6 और 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसको लेकर ऑरेंज अल/र्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्टूबर तक पंजाब में तेज हवाओं के बीच वर्षा की संभावना है।
इसके साथ ही 8 अक्टूबर तक मौसम अशां/त रहेगा
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आठ अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा।
उधर, वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि अगर भारी वर्षा होती है, तो धान की फसल खराब हो जाएगी। वहीं मंडियों में पहुंच चुकी धान की फसल भीग रही है, जिसे दोबारा सुखाने के लिए मशक्कत करनी होगी।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
लुधियाना, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अल/र्ट जारी किया गया है।
वहीं, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बरनाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में वर्षा के चलते तापमान गिर गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया है।
इस दौरान 4.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं IMD ने चेतावनी दी आने वाले 48 घंटे के दौरान वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
Top Tags