IMD की संभावना..पंजाब में आज से बारिश और ओलावृष्टि का यलाे अलर्ट

आज गुरुवार से पंजाब और चंडीगढ़ में  मौसम बदलने वाला है। हल्की धूप खिलने के बाद अब दो दिन तक लगातार बिजली चमकने, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री आदमपुर में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर ,तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर , फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जताई है । जबकि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को भी मिला।

अब ठंड का पीक पीरियड बीत चुका है हालांकि अब ठंड पड़ने की संभावना नही है फिर भी बारिश की वजह से कुछ मौसम में नमी रह सकती है।